Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भगवंत मान की शादी में गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान!

भगवंत मान की शादी में गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान!
, शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (10:27 IST)
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवाह समारोह में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को ले जा रहे वाहन की जांच से गुरु का अपमान हुआ।
 
एसजीपीसी के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पवित्र ग्रंथ ले जा रहे वाहन को चंडीगढ़ में मान के आधिकारिक आवास पर जांच के लिए रोका गया। उन्होंने कहा कि यह गुरु के ओहदे और सम्मान का अपमान है। धामी ने कहा कि इसे दिखाने वाले एक कथित वीडियो ने सिखों की भावनाओं को आहत किया है।
 
धामी ने कहा कि यह और भी दुखद था कि यह घटना राज्य के मुख्यमंत्री के आवास पर हुई, जो हर धर्म के प्रचार और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना तथा धार्मिक ग्रंथ के सम्मान और महत्व को समझना उनकी जिम्मेदारी है।
 
धामी के नेतृत्व में एसजीपीसी के कई सदस्यों ने सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को मांग वाला एक ज्ञापन सौंपा। 7 जुलाई को मुख्यमंत्री मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कनाडा में सिख नेता रिपुदमन सिंह की गोली मारकर हत्या