Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सत्येंद्र जैन को मिल रहे खाने पर Delhi हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (20:19 IST)
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली की कोर्ट से राहत मिली है। दिल्ली की कोर्ट ने अपने आदेश में तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह सत्येंद्र जैन को उचित खाना मुहैया कराए। 
 
कोर्ट ने कहा अंडर ट्रायल कैदी जो व्रत रखते हैं, उन्हें जो खाना उनकी धार्मिक मान्यता के अनुसार मिलता है उसे सत्येंद्र जैन को दिया जाए। कोर्ट ने साथ ही जेल प्रशासन से कहा है कि वह इस बारे में अपनी विस्तृत रिपोर्ट फाइल करें कि जेल के भीतर सत्येंद्र जैन को खाने में क्या दिया जाता था।
 
पिछले 6 महीनों में सत्येंद्र जैन को खाने में क्या दिया गया है, इसकी कोर्ट ने जानकारी मांगी है। कोर्ट ने इस बात की भी जानकारी मांगी है कि क्या सत्येंद्र जैन इस दौरान धार्मिक व्रत पर थे, उन्होंने कितने दिन व्रत रखा है।
 
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के नए वीडियो बुधवार को सामने आए थे। इसमें वह अपनी कोठरी में बिना पकी सब्जियां और फल खाते हुए दिख रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि वे जेल में एक रिसॉर्ट जैसी सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे हैं।
 
इन वीडियो के सामने आने से कुछ दिन पहले ही जैन ने दिल्ली की एक अदालत का रुख कर आरोप लगाया था कि उन्हें उनके धर्म के मुताबिक बिना पका भोजन नहीं दिया जा रहा है। ये कथित वीडियो 13 सितंबर और 1 अक्टूबर के हैं।
 
जैन की ओर से सूत्रों ने दावा किया था कि जेल अधिकारियों द्वारा उन्हें जेल में रहने के दौरान फल और सब्जियां उपलब्ध कराना बंद करने के बाद उनका दो किलोग्राम वजन कम हो गया था और कुल 28 किलोग्राम वज़न कम हुआ है।
 
जैन की याचिका के मुताबिक, वह पिछले 6 महीनों से फलों, सब्जियों, बीजों और सूखे मेवों या खजूर पर जीवित हैं। वह सभी कैदियों के लिए उपलब्ध राशन के अपने कोटे से इन्हें खरीद रहे हैं। उन्हें मई में धनशोधन के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments