Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

योगी सरकार पर संजय सिंह का हमला, बोले- विनाश के बुलडोजर को मिलकर तोड़ना होगा

अवनीश कुमार
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (12:22 IST)
कानपुर देहात। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह कानपुर देहात के मड़ौली पहुंचे। मड़ौली गांव पहुंचकर संजय सिंह ने मृतक परिवार से मुलाकात की। इस दौरान संजय सिंह ने मृतक के बेटे शिवम से कहा कि न्याय की लड़ाई में आम आदमी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।

विनाश के बुलडोजर को हमें मिलकर है तोड़ना है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि बाबाजी का बुलडोजर गरीबों को कुचल रहा है। जो घटना कानपुर देहात में हुई, ऐसी घटना भारत में आप नहीं सोच सकते। यह घटना तालिबान की सोच है। ऐसी घटना तालिबान में देखने को मिलती है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को तालिबान बनाना चाहती है। यह विनाश का बुलडोजर है। इस बुलडोजर को हमें मिलकर तोड़ना होगा।

दोनों पुत्रों को दी जाए सरकारी नौकरी : सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी योगी सरकार से मांग करती है कि मृतका के दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी, पक्का आवास व एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए। साथ ही अपराध की जांच प्रशासन के लोगों से नहीं कराई जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से हाईकोर्ट की निगरानी में कराई जाए, तभी इस पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा।

क्या था मामला : कानपुर देहात मैथा तहसील के मड़ौली गांव में कृष्ण गोपाल दीक्षित के खिलाफ अवैध कब्जा करने की शिकायत थी। 13 फरवरी को एसडीएम मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद, पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।

इस दौरान जेसीबी से नल और मंदिर तोड़ने के साथ ही छप्पर गिरा दिया। इससे छप्पर में आग लग गई और वहां मौजूद प्रमिला (44) व उनकी बेटी नेहा (18) की आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृष्ण गोपाल गंभीर रूप से झुलस गए थे।

पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर एसडीएम,लेखपाल व थाना प्रभारी सहित 39 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जेसीबी चालक दीपक व लेखपाल अशोक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरे मामले की जांच के लिए शासन के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments