Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर संजय राउत बोले- शरद पवार विचलित नहीं हैं...

Sanjay Raut
मुंबई , रविवार, 2 जुलाई 2023 (16:15 IST)
Sanjay Raut's statement on Maharashtra Politics : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार अपनी पार्टी में टूट से विचलित नहीं हैं और नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। रविवार को एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में अजित पवार ने राज्य की एकनाथ शिंदे नीत सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
 
राउत ने एक ट्वीट में कहा, मैंने अभी राकांपा प्रमुख शरद पवार से बात की। उन्होंने कहा कि वह दृढ़ हैं और लोगों का समर्थन हमारे साथ है। हम उद्धव ठाकरे के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग इस तरह के 'सर्कस' को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।
 
राकांपा नेता अजित पवार, मुख्यमंत्री शिंदे और भारतीय जनता पार्टी के स्पष्ट संदर्भ में राउत ने कहा, ऐसा लगता है कि कुछ लोग महाराष्ट्र की राजनीति को पूरी तरह से खराब करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्हें उनके चुने हुए रास्ते पर आगे बढ़ने दें।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अजित पवार बने महाराष्‍ट्र के डिप्टी सीएम, 9 NCP विधायक बने मंत्री