Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राउत का दावा, दिल्ली में कुछ लोग UPA 2 बनाने की कर रहे हैं तैयारी

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (15:23 IST)
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कुछ लोग संप्रग-2 बनाने की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए अगर विपक्ष भाजपा से लड़ना चाहता है तो मौजूदा संप्रग को मजबूत होने की जरूरत है। उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया। इससे एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि राकांपा प्रमुख शरद पवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का नेतृत्व करना चाहिए जिसकी कमान अभी कांग्रेस के पास है।

ALSO READ: संजय राउत बोले, ‘जय श्री राम’ के नारे से किसी को नाराज नहीं होना चाहिए
 
एक सवाल के जवाब में राउत ने कहा कि तीसरा, चौथा या पांचवां मोर्चा बनाने का नाटक विफल हो गया है इसलिए मौजूदा संप्रग को मजबूत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ लोग संप्रग-2 बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए मैं यह कह रहा हूं। संप्रग-1 को मजबूत होना होगा। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया ए लोग कौन हैं। उन्होंने कहा कि अगर संप्रग-2 बना तो मौजूदा संप्रग की महत्ता कम होगी और फिर विपक्षी पार्टियों के हाथ में कुछ नहीं होगा।

ALSO READ: संजय राउत का आरोप, एनआईए के जांच संभालने से मुंबई पुलिस का मनोबल कम होगा
 
पवार के संप्रग का नेतृत्व करने के राउत के सुझाव पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पतिवार को शिवसेना नेता से ऐसी टिप्पणियां करने से बचने के लिए कहा क्योंकि उनकी पार्टी तो इस गठबंधन का हिस्सा भी नहीं है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राउत से पूछा था कि क्या वह पवार के प्रवक्ता हैं?, इस पर शिवसेना नेता ने जवाब दिया कि शायद। शरद पवार देश के नेता हैं। सभी जानते हैं कि शरद पवार या उद्धव ठाकरे क्या हैं।
 
राउत ने कहा कि इसके बारे में बोलने के लिए किसी को संप्रग का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि संप्रग का मुद्दा किसी राज्य का नहीं बल्कि देश का मुद्दा है। इसलिए राज्य के लोगों को इसके बारे में नहीं बोलना चाहिए। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां भाजपा का मुकाबला करना चाहती है तो गठबंधन को मजबूत करने पर चर्चा करने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा कि अगर सोनिया गांधी या राहुल गांधी इस मुद्दे पर बोलते हैं तो हम जवाब देंगे। लेकिन वे नहीं बोल रहे। वे भी इस स्थिति का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे यह सोचते हैं कि संप्रग को मजबूत नहीं करना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

આગળનો લેખ
Show comments