Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सपाई घमासान के बीच पोस्टर बना कौतूहल का केंद्र

सपाई घमासान के बीच पोस्टर बना कौतूहल का केंद्र
, रविवार, 1 जनवरी 2017 (15:36 IST)
इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) में मचे घमासान के बीच संगम नगरी इलाहाबाद में कांग्रेस और सपा के गठबंधन की ओर इशारा करता एक पोस्टर चर्चा का विषय बना है। 
 
इलाहाबाद के कांग्रेसी नेता हसीब अहमद के द्वारा जारी कांग्रेस और सपा का पोस्टर सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर लगाया गया है। पोस्टर में अखिलेश से अपील की गई है कि हाथ से हाथ मिलाकर सरकार बनाएं।
 
पोस्टर के ऊपर लिखा हुआ है- 'श्रीगणेश करो अखिलेश, यूपी में हाथ से हाथ मिलाएं, आओ मिलकर... सरकार बनाएं'  के नीचे कांग्रेस पार्टी का चिन्ह हाथ का पंजा छपा है और उसके बगल में हसीब अहमद, नेता कांग्रेस, इलाहाबाद लिखा है।
 
पोस्टर में एक छोर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री आजम खां और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैं तो दूसरी छोर पर प्रियंका गांधी वढेरा और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और सोनिया गांधी की फोटो के ठीक नीचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की फोटो छपी है जबकि अखिलेश, आजम और राहुल के फोटो के नीचे कांग्रेसी नेता हसीब की फोटो छपी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया की टी20 कोचिंग टीम से जुड़े