Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पंजाब : अकाली प्रत्याशी पर हमला, किसान संगठन पर लगाया आरोप

पंजाब : अकाली प्रत्याशी पर हमला, किसान संगठन पर लगाया आरोप
, बुधवार, 10 नवंबर 2021 (21:28 IST)
नई दिल्ली। पिछले एक साल से तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। जब नए कानून आए थे तो अकाली दल का बीजेपी के साथ गठबंधन था। हालांकि अकाली दल बाद में अलग हो गया, लेकिन अभी भी उसे विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच बुधवार को गुरुहरसहाय के अकाली प्रत्याशी वरदेव सिंह नोनी मान ने दावा किया कि उनके ऊपर किसान संगठन से जुड़े लोगों ने हमला किया।
वरदेव ने बताया कि फिरोजपुर में वो पूर्व कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल का कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस आ रहे थे। इसी दौरान मक्खू गेट चौक के पास किसान संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें रोक लिया। पहले तो उनके साथ बदतमीजी की गई, फिर उनके गनमैन की वर्दी उन्होंने फाड़ दी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

श्रीनगर में फिर आतंकी हमला, ईदगाह इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका