Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा, 5 की मौत, 7 घायल

accident
, मंगलवार, 23 मई 2023 (10:01 IST)
Amaravati accident : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए।
 
हादसा राज्य की राजधानी मुंबई से करीब 650 किलोमीटर दूर अमरावती के खल्लार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर-अंजनगांव रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। घायलों को दरियापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल हुए अधिकांश लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे एक पारिवारिक समारोह से दरियापुर लौट रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Weather Update : दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी की मार, पारा 46 के पार