Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
, मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (00:26 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में रेजिडेंट डॉक्टर जमा हुए और विरोध मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच डॉक्‍टरों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

खबरों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में पिछले लगातार 12 दिनों से रेजिडेंट डॉक्टर लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन उनकी मांग अभी तक नहीं सुनी गई। सोमवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में रेजिडेंट डॉक्टर जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया।

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पुलिस की बर्बरता का दावा करते हुए इसे चिकित्सा बिरादरी के इतिहास में काला दिन कहा है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

डॉक्टरों ने केंद्र सरकार से नीट-पीजी काउंसलिंग जल्द से जल्द करवाने की मांग की। हालांकि इस प्रदर्शन से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत में Omicron के 1 दिन में 150 से ज्यादा नए मामले, केरल समेत 3 राज्‍यों में लगा Night Curfew