Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लूटपाट के आरोप में ‘आप’ का नेता गिरफ्तार

लूटपाट के आरोप में ‘आप’ का नेता गिरफ्तार
नई दिल्ली , रविवार, 19 मार्च 2017 (23:28 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की युवा शाखा के नेता बताए जा रहे एक शख्स और उसके कुछ अन्य साथियों को लूटपाट के एक मामले में गिरफ्तार किया है। ‘आप’का सदस्य बताए जा रहे शख्स पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति से 25 लाख रुपए और कुछ अन्य कीमती सामानों की लूटपाट की।
गिरफ्तार किए गए 25 साल के नजीब के बारे में पुलिस ने बताया कि वह जाफराबाद में ‘आप’की युवा शाखा का अध्यक्ष है। हालांकि, पार्टी ने नजीब से कोई रिश्ता होने के आरोप से इनकार किया। ‘आप’की युवा शाखा की प्रभारी वंदना सिंह ने कहा, आरोपी हमारा पदाधिकारी नहीं है। हमारी युवा शाखा से उसका कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली पुलिस हर जगह ‘आप’ के तार जोड़ने की कोशिश करती है। 
 
पुलिस ने बताया कि लूटपाट की वारदात 12 मार्च को जाफराबाद में हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उससे 25 लाख रूपए, एक मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बंदूक दिखाकर लूट लिए गए। जब गिरोह के सदस्यों ने गोलियां चलाई तो एक राहगीर को गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गया।
 
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को तो राहगीर ने मौके पर ही धर दबोचा। नजीब सहित उसके साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए थे, लेकिन उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से 16,06,000 रुपए, एक देसी पिस्तौल और उनकी ओर से चुराई गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मोदी की बढ़ती पकड़ पर चीनी मीडिया ने यह कहा...