Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सैर के लिए निकली थी, कार में खींचकर किया बलात्कार

सैर के लिए निकली थी, कार में खींचकर किया बलात्कार
लखीमपुर खीरी , शुक्रवार, 10 जून 2016 (13:21 IST)
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के गोला क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अगवा करके कथित रूप से उसे हवस का शिकार बनाया गया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत आठ जून को करीब 16 वर्षीय एक लड़की सुबह की सैर के लिए निकली थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे जबरन कार में खींच लिया और सुनसान जगह ले जाकर उससे बलात्कार किया।
 
उन्होंने बताया कि लड़की की तलाश में निकले उसके परिजनों ने उसे अपने फार्म हाउस से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में पाया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विराट के घर दिल्ली पहुंची अनुष्का शर्मा, क्या बजने वाली है शहनाई!!