Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ओडिशा में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप, 1 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (15:28 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर में 2 लोगों ने 2 नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना भुवनेश्वर के एक सुनसान रेलवे स्टेशन स्थित ओवरब्रिज के पास हुई। पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और  दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 
पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार की रात को तब हुई, जब 12 से 14 साल की उम्र की दोनों लड़कियां पटिया रेलवे स्टेशन के पास से जा रही थीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने लड़कियों में से एक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से कहा कि आरोपी उन्हें जबरन रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के पास ले गए और हाथ-पैर बांधकर उनके साथ बलात्कार किया।
 
घटना का पता तब चला, जब मंगलवार को सुबह पीड़िता घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रेलवे के पुलिस अधीक्षक कुमार आचार्य ने कहा कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments