Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Uttarakhand: दुष्कर्म पीड़िता ने अदालत परिसर में कीटनाशक निगला, अस्पताल में भर्ती

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (15:36 IST)
देहरादून। गर्भपात की अनुमति दिए जाने का अनुरोध करने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने उत्तराखंड के रूड़की में अदालत परिसर में कीटनाशक निगल लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि 4 महीने की गर्भवती महिला को रूड़की के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे ऋषिकेश स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर कर दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि पीड़िता गर्भपात की अनुमति का अनुरोध करने वाली अपनी याचिका पर सुनवाई के लिए मंगलवार को अतिरिक्त दीवानी न्यायाधीश (प्रथम) उपाधि सिंघल की अदालत में इंतजार कर रही थी, तभी उसने कीटनाशक पी लिया और वह जमीन पर गिर गई।
 
उत्तरप्रदेश के बदांयू की रहने वाली महिला ने रूड़की के पास भगवानपुर इलाके के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। भगवानपुर में वह किराए पर रहती थी। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी ने शादी करने का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर गया। आरोपी को 9 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके खिलाफ आरोप पत्र 18 नवंबर को दायर किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बताया जा रहा है कि पीड़िता का मकान मालिक उस पर कमरा खाली करने और आरोपी के रिश्तेदार उस पर मामला वापस लेने का दबाव डाल रहे थे जिसके चलते वह मानसिक तनाव से जूझ रही थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

આગળનો લેખ
Show comments