Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मथुरा में रूसी युवती से बलात्कार, बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 4 नवंबर 2017 (11:52 IST)
मथुरा। रूस की एक युवती से बलात्कार के आरोप में एक बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। 
 
पुलिस उपाधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर यूको बैंक की वृदांवन शाखा के प्रबंधक महेन्द्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी के अनुसार युवती नवंबर 2016 में फेसबुक के जरिए सिंह के संपर्क में आई। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातें होने लगीं। सिंह के कहने पर वह सितंबर 2017 में भारत आई और वृंदावन में ठहरी। महिला का आरोप है कि 22 सितंबर को उसे एक घर में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद से यह लगातार होता रहा।
 
उसने कहा कि उसकी मुलाकात रूस की एक अन्य महिला से हुई जिसने उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद उसने सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि प्रबंधक ने उसे यह बात किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

live : बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, संजय राउत ने रेलमंत्री पर उठाए सवाल

दिवाली से पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, भगदड़ में 9 घायल

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

આગળનો લેખ
Show comments