Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Rajathan : जोधपुर में बड़ा हादसा, 6 गैस सिलेंडरों में विस्फोट से 2 बच्चों समेत 4 की मौत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दु:ख

Rajathan : जोधपुर में बड़ा हादसा, 6 गैस सिलेंडरों में विस्फोट से 2 बच्चों समेत 4 की मौत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दु:ख
, शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (17:14 IST)
जोधपुर। cylinder explosion in Jodhpur : राजस्थान के जोधपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस सिलेंडर विस्फोट होने से 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना कीर्तिनगर इलाके की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक कीर्ति नगर में एक के बाद एक 6 गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए। घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दु:ख जताया है। 
खबरों के अनुसार कीर्तिनगर इलाके में 6 गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। हादसे में 4 की मौत हो गई और 16 घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार घायल लोग 80 प्रतिशत तक जल गए हैं। विस्फोट से कई गाड़ियों में भी आग लग गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं और आश्वस्त किया है कि घटना में अगर कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
 
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) (मंदौर) राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने कहा कि शनिवार को दिन में करीब दो बजे कीर्ति नगर इलाके में एक घर में अचानक एक दर्जन से अधिक सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
 
दिवाकर ने बताया कि सिलेंडर आपूर्ति करने वाले भोमाराम लोहार नाम के व्यक्ति के घर पर ये सिलेंडर रखे थे। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण अभी पता नहीं चला है।
 
उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सिलेंडर में गैस भरने के दौरान विस्फोट हुआ। दिवाकर ने बताया कि तीन बच्चे और एक बुजुर्ग हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 16 अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
विस्फोट के बाद घर में आग लग गई और उसका एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। विस्फोट में दो मोटरसाइकिल और सिलेंडर ले जाने वाला एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव अभियान के दौरान घर से चार दर्जन सिलेंडर बरामद किए गए। 
 
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। वे घायलों से मिलने अस्पताल भी गए और प्रशासन को उनकी बेहतर देखभाल करने का निर्देश दिया। भाषा  Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Bihar: आदमखोर बाघ को व‍नकर्मियों ने मार गिराया, 9 लोगों की ले चुका था जान