Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राजस्थान में चंबल में नाव डूबने से बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत, कई लापता

राजस्थान में चंबल में नाव डूबने से बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत, कई लापता
, बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (14:33 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोटा जिले के खातौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चम्बल नदी में एक नाव पलटने से एक महिला सहित 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। नाव में करीब 50 व्यक्तियों सहित कुछ दुपहिया वाहन भी थे। मृतकों में 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। नाव चलाने वाला तैरकर बाहर निकल आया।
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खातौली के चंबल ढीबरी गांव से कुछ दर्शनार्थी नाव से नदी पार बूंदी जिले में स्थित कमलेश्वर महादेव के मंदिर जा रहे थे। माना जा रहा है कि नाव पर क्षमता से अधिक वजन हो जाने से नाव का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। 
 
नाव 25 लोगों का भार उठा सकती थी, लेकिन उसमें 40 लोग सवार थे। यही नहीं, इन लोगों ने नाव में 14 बाइक भी रख दी थीं। इसी वजह से नाव पलट गई। जहां हादसा हुआ, वहां नदी की गहराई 40 से 50 फुट थी। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने की वजह से कुछ लोग बह गए। 4 लड़कों ने मिलकर कुल करीब 25 लोगों की जान बचाई। उन्होंने बताया कि नाव वाले ने ज्यादा लोगों को बैठाने से इनकार किया था, फिर भी लोग नहीं माने और नाव में चढ़ते गए। 
 
पुलिस ने बताया कि ये लोग कमलेश्वर धाम जा रहे थे। मारे गए ज्यादातर लोग गोठड़ा कला के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताते हुए आलाधिकारियों को लापता व्यक्तियों को जल्द तलाश करने के निर्देश दिए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोनाकाल में संसद में क्यों हुई बाबा रामदेव, गिलोय और च्वयनप्राश की चर्चा