Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Delhi-NCR में बारिश, कई जगह ओले भी गिरे

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (20:56 IST)
एक तरफ जहां देश कोरोना से जंग लड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की-हल्की बारिश देखने को मिल रही है। कई जगह ओले और कई जगह आंधी आने की भी खबर है।

दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली सहित नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की-हल्की बारिश देखने को मिल रही है। कई जगह ओले और कई जगह आंधी आने की भी खबर है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार की रात फिर बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के कारण रविवार और सोमवार को मौसम बदलेगा। दिल्ली एनसीआर में ठीकठाक बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन 22 अप्रैल से फिर तापमान बढ़ेगा।

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल इस मौसम में सामान्य है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार पालम का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शहर में सबसे अधिक है। विभाग ने बताया कि राजधानी में आर्द्रता 36 से 58 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।​

विभाग के अनुसार राजधानी के कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments