Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बेंगलुरु में बारिश ने तोड़ा 133 साल का रिकॉर्ड, 2 जून को बरसा 111.1 mm पानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 जून 2024 (14:10 IST)
Heavy rain in Bangalore: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बेंगलुरु में धमाकेदार एंट्री की है। यहां जून में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का 133 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। शहर में 2 जून को बरसा 111.1 mm पानी गिरा है, जबकि पिछले 2 दिनों में 140.7 मिमी बारिश हुई है। इस बारिश के कारण लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वहीं उन्हें गर्मी से भी राहत मिली है। 
 
133 साल का रिकॉर्ड टूटा : जानकारी के मुताबिक रविवार 2 जून को बेंगलुरु में 111 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जो शहर के इतिहास में 133 साल पहले दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने बेंगलुरु के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है। शहर में 5 जून तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। बेंगलुरु शहरी जिले में रविवार रात 10.30 बजे तक 103.5 मिमी बारिश हुई।
 
200 से ज्यादा पेड़ गिरे : भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ टूटकर गिर गई, जबकि बारिश के कारण जगह-जगह बेंगलुरु शहर में जलभराव हो गया। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में 200 से ज्यादा पेड़ गिर गए। इसका असर मेट्रो सेवाओं पर भी हुआ और कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। हेब्बल अंडरपास, केएफसी रोड से गुंजर रोड, चिक्काजाला कोटे क्रॉस, बेनिगनहल्ली आदि इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। 
 
14 जिलों के लिए येलो अलर्ट : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए दक्षिण कन्नड़, बागलकोट, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा, यादगिरी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहर, चिक्काबल्लापुरा, चित्रदुर्ग, हासन, मंड्या, मैसूरु और तुमकुरु जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों तक बेंगलुरु शहर और आसपास के इलाके में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री और 20 डिग्री रहने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

આગળનો લેખ
Show comments