Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मौसम अपडेट : राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (18:40 IST)
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस तंत्र के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मौसम परिवर्तन की प्रबल संभावना है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी, दोनों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी, दोनों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभावी होगा। उन्होंने बताया कि इस तंत्र के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मौसम परिवर्तन की प्रबल संभावना है।

शर्मा ने बताया, आगामी 18-19 नवंबर को उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में 20 नवंबर को भी इसका असर जारी रहेगा। हालांकि 21 नवंबर से इसका असर समाप्त होगा और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि दिनभर बादल छाए रहने तथा बारिश होने से दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने और रात में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सीकर जिला 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ के सांगरिया 7.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.9 डिग्री सेल्सियस, डबोक (उदयपुर) में 9.2 डिग्री सेल्सियस, और नागौर में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments