Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कर्नाटक में परिवर्तन रैली में बोले राहुल गांधी, युवाओं के लिए न्यूनतम आय की व्यवस्था होगी

Webdunia
शनिवार, 9 मार्च 2019 (16:59 IST)
हावेरी (कर्नाटक)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश में बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि आम चुनाव में सत्ता में आने पर पार्टी युवाओं के लिए न्यूनतम आय की व्यवस्था करेगी और इसके लिए कानून भी बनाएगी।
 
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस की ओर से यहां आयोजित 'परिवर्तन रैली' को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी युवाओं के लिए न्यूनतम आय गारंटी कानून बनाएगी जिससे सभी युवाओं को फायदा होगा। उन्होंने मोदी और उनके कार्यकाल की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि केवल कुछ कॉर्पोरेट कंपनियों के हित में ही मोदी ने काम किया तथा करोड़ों गरीबों तथा दलित समुदायों तथा छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए भी कोई काम नहीं किया।
 
गांधी ने राफेल रक्षा सौदे की चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि इस सौदे में मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपए चुराए तथा इस धनराशि को अंबानी की जेब में डाल दिया। मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को सरकारी कंपनी हिदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के स्थान पर एक निजी कंपनी को चुनने की सलाह दी थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments