Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

किसान आंदोलन के बीच भाजपा को पंजाब निकाय चुनाव में झटका

किसान आंदोलन के बीच भाजपा को पंजाब निकाय चुनाव में झटका
, बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (12:33 IST)
चंडीगढ़। केन्द्र सरकार के कृषि ‍कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच भाजपा को पंजाब के निकाय चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। शुरुआती नतीजों के मुताबिक यहां कांग्रेस को अच्छी सफलता मिली है, वहीं अकाली दल भी दौड़ में शामिल हैं। दूसरी आम आदमी पार्टी ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। 
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब निकाय चुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित हो रहे हैं। 117 निकायों के लिए हुए चुनाव में 9000 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। सबसे खास बात यह है कि किसान आंदोलन के बीच इन नतीजों पर पूरे देश की नजर है क्योंकि आंदोलन सबसे ज्यादा भागीदारी पंजाब और हरियाणा के किसानों की ही है।
 
मोहाली में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, वहीं नगर निगम में कांग्रेस ने 43 सीटें जीत ली हैं, वहीं अकाली दल ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, नयागांव में अकाली दल कांग्रेस के मुकाबले बढ़त बनाए हुए है। यहां अकाली दल 4 सीटें जीत चुका है, जबकि कांग्रेस के खाते में भी एक सीट गई है। सुल्तानपुर लोधी में जरूर भाजपा को 3 सीटें मिली हैं, वहीं कांग्रेस ने 10 सीटें जीती हैं।
 
हालांकि ये शुरुआती नतीजे हैं। असली तस्वीर सभी नतीजे घोषित होने के बाद ही सामने आएगी, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का ही पलड़ा पारी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जम्मू कश्मीर के दौरे पर 24 देशों के राजनयिक, लोगों से की मुलाकात