Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पंजाब सीएम मान का दावा, सरकार ने सिर्फ 10 महीने में दीं 26,074 सरकारी नौकरियां

Webdunia
सोमवार, 30 जनवरी 2023 (21:29 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के सिर्फ 10 महीने में युवाओं को 26,074 नौकरियां दी हैं। मान ने 188 कनिष्ठ अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के समारोह के दौरान स्थानीय नगर निकाय भवन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य एक नई क्रांति देख रहा है, जहां युवाओं को सरकारी नौकरियों से सशक्त किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 10 माह में पूरी तरह से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के साथ योग्यता के आधार पर 26,074 नौकरियां दी गई हैं। यह सिर्फ शुरुआत है, क्योंकि आने वाले दिनों में और नौकरियां दी जाएंगी। मान ने कहा कि जहां अन्य दलों ने पिछले साल राज्य में चुनावों के दौरान लोगों से वादे किए थे, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने उन वादों को पूरा करने की गारंटी दी थी।
 
उन्होंने कहा कि एक-एक करके ये सभी गारंटियां पूरी की जा रही हैं। 'आप' पिछले साल मार्च में पंजाब में सत्ता में आई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी को भी पिछले साल 1 जुलाई से पूरा कर दिया।
 
हाल में खोले गए 500 आम आदमी क्लिनिक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्लिनिक हर मरीज का डेटा ऑनलाइन रखते हैं जिससे राज्य में जानलेवा बीमारियों से निपटने की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। मान ने आरोप लगाया कि राज्य में बनी पिछली सरकारों ने पंजाब का धन लूटा है और कहा कि जिन लोगों ने सरकारी खजाने से पैसा लूटा है, उन्हें दंडित किया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments