Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रियंका गांधी ने किया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से सुरक्षा कम करने का अनुरोध

प्रियंका गांधी ने किया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से सुरक्षा कम करने का अनुरोध
, शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (00:40 IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि राज्य की उनकी यात्रा के दौरान लोगों की सुविधा के लिए उनकी सुरक्षा कम से कम रखी जाए।
 
योगी को बुधवार को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा कि राज्य की मेरी यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की मैं सराहना करती हूं लेकिन इससे लोगों को बहुत असुविधा होती है और इससे मुझे परेशानी होती है।
 
उन्होंने कहा कि चूंकि मैं लोगों की सेवक हूं इसलिए मेरे कारण किसी को असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रियंका ने अपनी और अपनी मां एवं संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की जून में रायबरेली की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके काफिले में 22 वाहन थे जिससे लोगों को असुविधा हुई।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली और अन्य राज्यों में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं होती, क्योंकि एक सुरक्षा वाहन उनके साथ चलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सुरक्षा कम करने का अनुरोध किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कई बंगाली फिल्म व टेलीविजन कलाकार भाजपा में शामिल हुए