Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली की तिहाड़ जेल में नुकीले हथियार से हमला करके कैदी की हत्या

दिल्ली की तिहाड़ जेल में नुकीले हथियार से हमला करके कैदी की हत्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 3 मई 2024 (23:06 IST)
murdered in Delhi's Tihar Jail : दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में शुक्रवार को एक कैदी की दूसरे कैदी ने एक नुकीले हथियार से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जेल संख्या 3 में दोपहर के समय हुई जब कैदियों को दोपहर का भोजन परोसा जा रहा था।

 
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर के अनुसार 2 कैदियों- दीपक सोनी (29) और अफगानिस्तानी नागरिक अब्दुल बशीर अखोंदजादा (44) के बीच भोजन को लेकर बहस हो गई। अब्दुल ने दीपक पर एक धारदार हथियार से वार किया। विचित्र वीर ने कहा कि दीपक की छाती पर जख्म आए।

 
तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेलकर्मी और त्वरित प्रतिक्रिया टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हमलावर को पकड़ लिया। दीपक को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और उसे डीडीयू अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
दिल्ली के शकरपुर का रहने वाला दीपक पश्चिम विहार में डकैती और हत्या के मामले में जेल में बंद था। पुलिस ने बताया कि अब्दुल लाजपत नगर में हत्या के प्रयास के एक मामले में बंद है। पुलिस ने कहा कि अब्दुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि अदालत में पेशी के बाद उसे वापस तिहाड़ भेज दिया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव