Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रेम कुमार धूमल के बहाने भाजपा ने लगाए कई निशाने

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (20:17 IST)
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करके एक तीर से कई निशाने लगाए हैं। एक तरफ जहां इससे राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान को तेजी मिली है, वहीं दूसरी और इससे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार जैसे लोगों को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है।
        
हमीरपुर के भाजपा समर्थकों और मतदाताओं के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दो बार के मुख्यमंत्री धूमल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करके भाजपा के भीतर उठ रही आशंकाओं को शांत कर दिया है। एक तरफ जहां इससे राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान को तेजी मिली है, वहीं दूसरी और इससे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार जैसे लोगों को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है। साथ ही धूमल और उनके सांसद पुत्र अनुराग ठाकुर का धड़ा इसे पार्टी में अपने विरोधियों पर बड़ी जीत मान रहा है। 
      
धूमल के दावों के विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने शांता कुमार और नड्डा के नाम पर भी विचार किया। सभी नामों पर विचार-विमर्श के बाद हिमाचल की राजनीति पर मजबूत पकड़ रखने वाले दो बार मुख्यमंत्री रहे धूमल के नाम पर निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को हराने के लिए धूमल को ही सबसे उपयुक्त प्रत्याशी माना गया। 
  
हमीरपुर के आम मतदाता का मानना है कि पार्टी के इस निर्णय से धूमल के पुत्र सांसद अनुराग ठाकुर का करियर भी आगे बढ़ेगा। ठाकुर स्वयं को पार्टी का एक कार्यकर्ता बताते हैं। इसके बावजूद भाजपा समर्थकों और मतदाताओं का मानना है कि इससे न सिर्फ 73 वर्षीय धूमल की राजनीति आगे बढ़ेगी, बल्कि इससे भविष्य में ठाकुर को राजनीतिक फायदा पहुंचेगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम

આગળનો લેખ
Show comments