Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्‍ट्र में सावरकर पर सियासत, भाजपा- शिंदे गुट ने दिखाई ताकत, MVA भी करेगा शक्ति प्रदर्शन

महाराष्‍ट्र में सावरकर पर सियासत, भाजपा- शिंदे गुट ने दिखाई ताकत, MVA भी करेगा शक्ति प्रदर्शन
, रविवार, 2 अप्रैल 2023 (14:13 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाणे शहर में ‘सावरकर गौरव यात्रा’ की अगुवाई की जिसमें हिंदुत्व विचारक दिवंगत वी डी सावरकर को सम्मान देने के लिए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। रविवार को लोगों ने भगवा टोपियां पहनकर यात्रा में भाग लिया जिन पर ‘मी सावरकर’ (मैं सावरकर हूं) तथा अन्य संदेश लिखे थे। उन्होंने ठाणे शहर में राम गणेश गडकरी रंगायतन सभागार में सावरकर को पुष्पांजलि अर्पित की, जहां से यात्रा आरंभ हुई थी।
 
भाजपा और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने पिछले महीने घोषणा की थी कि देश में सावरकर के योगदान को सम्मान देने तथा उनके खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना का जवाब देने के लिए महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी।
 
शिंदे तथा सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन के कुछ अन्य नेताओं ने एक अस्थायी ‘रथ’ पर सवार होकर यात्रा में भाग लिया और शहर के चार विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली यात्रा के दौरान नागरिकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
 
यात्रा में भाग लेने वाले लोगों पर फूलों की बरसात की गई। इनमें से कई लोग 200 से अधिक मोटरसाइकिल और करीब 100 ऑटो रिक्शा पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए।
 
भाजपा नेता डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, ठाणे से विधायक संजय केलकर, ठाणे भाजपा प्रमुख और विधान परिषद सदस्य निरंजन देवखरे, पूर्व महापौर नरेश म्हास्के, शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक और सत्तारूढ़ गठबंधन के कई अन्य स्थानीय नेताओं ने यात्रा में भाग लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी यात्रा में भाग लिया।
 
रविवार शाम को MVA गठबंधन भी संभाजीनगर में शक्ति प्रदर्शन करेगा। इसमें शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता जुटेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अतीक अहमद का बहनोई गिरफ्तार, उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों को दी थी मेरठ में पनाह