Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

SSC पेपर लीक मामले में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार, मचा बवाल

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (11:45 IST)
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बंडी संजय कुमार को बुधवार तड़के पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिसके बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने हालांकि उन्हें हिरासत में लिए जाने की कोई वजह नहीं बताई। सांसद के समर्थकों ने पुलिस को कुमार को हिरासत में लेने से रोकने की कोशिश की जिससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
 
करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद संजय कुमार को पुलिस के एक दल ने मंगलवार देर रात उनके आवास से हिरासत में लिया। सांसद के समर्थकों ने पुलिस को कुमार को हिरासत में लेने से रोकने की कोशिश की जिससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
 
 
संजय कुमार को राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय सीमा के अधीन बोम्मलारामराम थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। कुमार को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां एकत्र हुए और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने संजय कुमार को तुरंत रिहा किए जाने की मांग भी की।
 
इस बीच भाजपा नेता एवं पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि तेलंगाना पुलिस ने आधी रात को की गई एक कार्रवाई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को माध्यमिक विद्यालय के पेपर लीक मामले में शामिल होने के झूठे आरोप में गिरफ्तार किया है। केसीआर के लिए यह अच्छा नहीं होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments