Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पेटीएम मालिक विजय शेखर शर्मा से 20 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (21:41 IST)
नोएडा। पेटीएम के 3 कर्मचारियों को ई-वॉलेट कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को चोरी किए गए व्यक्तिगत आंकड़ों और गोपनीय जानकारी का खुलासा करने की धमकी देने तथा उनसे 20 करोड़ रुपए ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि इनमें एक महिला भी शामिल है, जो इस प्रयास की कथित तौर पर सूत्रधार है। महिला शर्मा की सचिव है। तीनों ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने और उसकी छवि खराब करने के लिए आंकड़े लीक करने तथा जानकारी का दुरुपयोग करने की धमकी दी थी। कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है और कंपनी के 3 कर्मचारियों को सेक्टर 20 थाने की एक टीम ने गिरफ्तार किया। मामले में चौथा आरोपी फरार है।
 
गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने कहा कि पेटीएम के मालिक ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके कर्मचारियों ने कुछ आंकड़े चुरा लिए हैं और अब वे ब्लैकमेल कर रहे हैं। वे लोग इसे लीक नहीं करने के लिए 20 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं।
 
शर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। सोमवार को पुलिस टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से चोरी किया गया महत्वपूर्ण डाटा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस इनकी कस्टडी रिमांड लेने का प्रयास कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

આગળનો લેખ
Show comments