Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बड़ी खबर, पेपर लीक होने के बाद गुजरात में जूनियर क्लर्क परीक्षा रद्द, ATS ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 29 जनवरी 2023 (09:46 IST)
गांधीनगर। पेपर लीक होने की वजह से गुजरात में रविवार को जूनियर क्लर्क परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षा रद्द होने की वजह से नाराज छात्रों ने अहमदाबाद समेत कई शहरों में प्रदर्शन किया।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, गुजरात ATS ने पेपर लीक मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। यह पता नहीं चला है कि परीक्षा फिर कब आयोजित की जाएगी।
 
परीक्षा आज सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली थी परीक्षा। राज्य में जूनियर क्लर्क के 1181 पदों के लिए 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन भरे थे। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बाद भी जूनियर क्लर्क पद की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इस वजह से लाखों भर्ती उम्मीदवारों को निराश होना पड़ा।
 
CMO ने बताया कि गुजरात में पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सुबह 11 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए 9 लाख 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। अभ्यर्थियों के लिए GSRTC की बसों में मुफ्त वापसी यात्रा की घोषणा की गई है। 
Edited by : Nrapendra Gupta (file photo)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments