Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान शहीद

पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान शहीद
श्रीनगर , बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (14:29 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का जरूरी और समुचित जवाब दिया जा रहा है।
 
पहले सेना के अधिकारी ने कहा था, 'पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। घटना में एक सैनिक घायल हुआ है।' घायल हुए जवान को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से श्रीनगर स्थित अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। (भाषा)  

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ये 12 पौधे आपको करोड़पति बना देंगे, भले ही आजमा कर देंखे