Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Shimla Landslide: शिमला में सर्च ऑपरेशन जारी, 2 किमी तक फैले हो सकते हैं शव

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2023 (13:04 IST)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भूस्खलन की चपेट में आए शिव मंदिर हादसे में अब तक 13 शव बरामद हो चुके हैं। बुधवार को बचाव दल को 1 और शव मिला था। इस हादसे में हताहतों की संख्या 21 हो सकती है। 
 
एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारी बीएस राजपूत ने बताया कि मंगलवार को हमें 12 शव बरामद ‍हुए थे, जबकि आज यानी बुधवार को एक और शव बरामद हुआ है। इस तरह अभी तक इस हादसे में 13 शव बरामद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम भारी मशीनरी के अलावा विशेष उपकरणों का भी सर्च ऑपरेशन में उपयोग कर रहे हैं। 
 
कब तक चलेगा ऑपरेशन? : राजपूत ने कहा कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि सर्च ऑपरेशन कब तक चलेगा, क्योंकि निचले क्षेत्र में शव कम से कम 2 किलोमीटर के दायरे फैले हुए हैं। उस इलाके में मशीनों का उपयोग नहीं किया जा सकता, इसलिए मैन्युअल ही बचाव कार्य किया जा रहा है। 
<

#WATCH मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर कुल 21 पीड़ित हो सकते हैं। कल तक हमें 12 शव बरामद हुए थे। आज हमें एक और शव मिला, इस तरह 13 शव बरामद हो चुके हैं। हम भारी मशीनरी के अलावा विशेष उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। हम पुष्टि नहीं कर सकते कि खोज कब ख़त्म होगी क्योंकि निचले क्षेत्र… pic.twitter.com/ANtO7FYNh5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023 >
उन्होंने कहा कि बचाव कार्य में एनडीआरएफ के अलावा एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, सेना के जवान और होमगार्ड काम कर रहे हैं। जिस वक्त हादसा हुआ था तब पूजा चल रही थी। फोर्स काफी ज्यादा था, मलवा नीचे की ओर बहाकर ले गया। सर्च अभियान अभी भी चल रहा है। मलबा बहु‍त ज्यादा है। 
 
बादल फटने की 170 घटनाएं : उल्लेखनीय है कि राज्य में मानसून के दौरान बादल फटने तथा भूस्खलन की कुल 170 घटनाएं हुई हैं और करीब 9,600 मकान आंशिक रूप से या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राज्य में अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 
 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई, जिसमें उन्होंने बिजली, जलापूर्ति योजनाओं को बहाल करने के आदेश दिया। सुक्खू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बारिश में लगभग 157 प्रतिशत की वृद्धि के कारण पूरे हिमाचल प्रदेश में व्यापक क्षति हुई है। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

चक्रवात दाना से ओडिशा को कितना नुकसान?

ग़ाज़ा में उपचार के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं मिल रही अनुमति

चक्रवात दाना से बंगाल में तबाही, भारी बारिश और तेज हवाओं ने ली 4 की जान

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित इनामी गैंगस्टर के पैर में मारी गोली, हुआ गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

આગળનો લેખ
Show comments