Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली में 4 नवंबर से ऑड-ईवन, लगेगा 4000 का जुर्माना

Webdunia
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (12:36 IST)
नई दिल्ली। ‍राजधानी दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार एक बार फिर 4 नवंबर से वाहनों के लिए ऑड-ईवन योजना शुरू करने जा रही है। यह नियम दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाले वाहनों पर भी लागू होगा।
 
मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 4000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके दायरे में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहन भी आएंगे। हालांकि दुपहिया वाहनों को ऑड-ईवन से छूट रहेगी।
 
मुख्‍यमंत्री ने बताया कि यदि वाहन में मरीज को लेकर जा रहे हैं तो नियम से छूट मिलेगी। वहीं महिलाओं और विद्यार्थियों को छूट रहेगी। सीएनजी गाड़ियां भी इस नियम के दायरे में आएंगी।

ALSO READ: अरविंद केजरीवाल बोले, ऑड-ईवन से महिलाओं को मिलेगी छूट
 
अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के राज्यपाल, भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, सभी केन्द्रीय मंत्री, राज्यसभा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री इस नियम के दायरे से बाहर रहेंगे, जबकि दिल्ली के मुख्‍यमंत्री और मंत्रियों को इस नियम में किसी तरह की छूट नहीं दी गई है।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार यानी 18 अक्टूबर तक शहर के गड्‍ढे ठीक कर दिए जाएंगे साथ ही 31 अक्टूबर तक खराब सड़कों को ठीक कर दिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments