Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का दावा

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (14:13 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने रविवार को दावा किया कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोई 'शिवलिंग' नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पैदा की जा रही है।

बर्क ने यह भी कहा कि अयोध्या में भले ही राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन वहां एक मस्जिद है।संभल से सपा सांसद बर्क ने पार्टी कार्यालय के बाहर ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ये परिस्थितियां 2024 के चुनावों के मद्देनजर पैदा की जा रही हैं।

बर्क ने कहा कि अगर आप इतिहास की गहराई में जाते हैं तो पता चलता है कि ज्ञानवापी मस्जिद में कोई 'शिवलिंग' नहीं था। यह सब गलत है। बर्क सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा, मैं अब भी कहता हूं कि वहां मस्जिद है। राम मंदिर ताकत के बलबूते बनाया जा रहा है।

सपा सांसद ने आरोप लगाया, हमें (मुसलमानों को) निशाना बनाया जा रहा है। मस्जिदों पर हमला किया जा रहा है। सरकार ऐसे नहीं चलती है। सरकार को ईमानदारी से कानून का पालन करना चाहिए। हालांकि प्रदेश में कानून की हुकूमत नहीं है, बुलडोजर की हुकूमत है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments