Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्तानी मूल की नीता कंवर बनीं राजस्थान में सरपंच

Webdunia
शनिवार, 18 जनवरी 2020 (13:26 IST)
टोंक। राजस्थान में शुक्रवार को हुए पंचायत राज के प्रथम चरण के चुनाव में पाकिस्तान से आई नीता कंवर सोढा सरपंच निर्वाचित हुई हैं। 
 
नामांकन पत्र भरने के बाद चर्चा में आई नीता टोंक जिले के नटवाड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच चुनी गईं। उन्होंने 362 मतों से जीत हासिल की।
 
नीता कंवर मूल रूप से पाकिस्तान की नागरिक थीं। वह वर्ष 2001 में भारत में शिक्षा हासिल करने राजस्थान के जोधपुर में अपने चाचा के पास पाकिस्तान से भारत आई थीं।
 
अजमेर के सोफिया कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उनका विवाह नटवाड़ा प्रतिष्ठित परिवार के ठाकुर लक्ष्मण सिंह के बेटे पुण्य प्रताप सिंह से 2011 में हुआ, लेकिन उसे देश की नागरिकता हासिल करने में 18 वर्ष इंतजार करना पड़ा और सितंबर 2019 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई। 
 
नीता कंवर के ससुर ठाकुर लक्ष्मण सिंह इस क्षेत्र से तीन बार सरपंच रह चुके हैं, लिहाजा उन्हें शुरू से ही राजनीतिक माहौल मिला। इस बार लॉटरी में नटवाड़ा सीट सामान्य महिला हुई तो ससुर ने इन्हें चुनाव में उतारने का फैसला किया।
ALSO READ: CAA प्रदर्शन: पुलिस की गोलियों से मौतें हुईं तो गोलियां मिलीं क्यों नहीं?
स्थानीय नागरिकों ने भी उन पर भरोसा जताया और अब वह सरपंच बन गईं। जीतने के बाद नीता कहती हैं- गांव का विकास मेरी प्राथमिकता है, शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में काम करने की बहुत जरूरत है।
 
अब नीता की जिंदगी में नया मोड़ आया है। उनके जीवन की नई इबारत की शुरुआत हो गई है। शिक्षा हासिल करने भारत आईं नीता ने शायद इस सबके बारे में सोचा भी नहीं होगा। यहां जनता ने उसे राजनीति की एक नई पारी शुरू करने का मौका दिया है, आगे वह कितना रास्ता तय करती है यह वक्त बताएगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एक सिविलियन पोर्टर की मौत 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

આગળનો લેખ
Show comments