Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हनुमानजी खुश! नवनीत राणा के पति रवि बन सकते हैं शिंदे कैबिनेट में मंत्री

हनुमानजी खुश! नवनीत राणा के पति रवि बन सकते हैं शिंदे कैबिनेट में मंत्री
, गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (14:22 IST)
मुंबई। हनुमान चालीसा के मुद्दे पर महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वालीं निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के 'अच्छे दिन' आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे सरकार में नवनीत के पति रवि राणा को मंत्री बनाया जा सकता है। 
 
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के साथ ही उद्धव को खुली चुनौती दी थी। हालांकि शिवसैनिकों के भारी विरोध के बीच उन्हें अपने कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था। इसके चलते नवनीत और उनके पति की गिरफ्तारी भी हुई थी। 
 
माना जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाले शिंदे कैबिनेट के विस्तार में रवि राणा को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। रवि ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार को अपना समर्थन दिया है। मुंबई पुलिस द्वारा 23 अप्रैल को दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राणा अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

महाराष्ट्र में 1400 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त, रेव पार्टियों में होता है इस अवैध ड्रग का प्रयोग