Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नारायण राणे को महंगी पड़ी गलती, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (15:44 IST)
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे से उस समय चूक हो गई जब उन्होंने पश्चिमी चिकित्सा पद्धति की पहली भारतीय महिला चिकित्सक मानी जाने वाली आनंदी जोशी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की लेकिन उनकी जगह एक अभिनेत्री की तस्वीर संलग्न कर दी।
 
आनंदी जोशी तत्कालीन बंबई प्रेसीडेंसी से पहली ऐसी महिला थीं जिन्होंने पश्चिमी चिकित्सा पद्धति का अध्ययन करने के लिए अमेरिका में पढ़ाई की थी और 2 साल की डिग्री प्राप्त की थी। उनका जन्म 1865 में कल्याण (अब ठाणे जिले में है) में हुआ और 26 फरवरी 1887 को उनका निधन हुआ।
 
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री राणे ने सोमवार को जोशी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट साझा की लेकिन उन्होंने इसके साथ डॉ. जोशी के बजाय अभिनेत्री भाग्यश्री मिलिंद की तस्वीर संलग्न कर दी।

उल्लेखनीय है कि भाग्यश्री मिलिंद ने 2019 में रिलीज हुई डॉ. जोशी के जीवन पर आधारित मराठी फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ में उनकी भूमिका निभाई थी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Maharashtra Election : एक सीट का पंगा, संजय राउत ने कांग्रेस को दी गठबंधन तोड़ने की चेतावनी

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट

प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- संविधान को कर रहे हैं कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

सपा प्रत्याशी मुजतबा सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला...

Jharkhand Election : तेजस्वी यादव ने BJP को बताया बड़का झूठा पार्टी, बोले- झूठे वादे करके लोगों को धोखा देती है

Maharashtra Assembly Polls : BJP की शायना एनसी को एकनाथ शिंदे ने दिया टिकट, शिवसेना ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट

Chhattisgarh : मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण, 13 मरीजों को अस्‍पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर समेत 3 सस्‍पैंड

छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्रिमंडल ने लिए कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

આગળનો લેખ
Show comments