Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नारायण राणे का दावा, 2024 में शिवसेना (यूबीटी) को नहीं मिलेंगी 5 से ज्यादा सीटें

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (16:20 IST)
Maharashtra Politics : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने गुरुवार को अहमदाबाद में दावा किया कि अगले साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 5 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी।
 
उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए राणे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे कभी भी अन्य राजनीतिक नेताओं के कार्यालयों या आवासों पर नहीं गए।
 
देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जोर के बीच राणे ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों के लिए और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समुदायों के उद्यमियों की मदद के लिए कई काम किए हैं।
 
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम उन्हें इस मुद्दे पर मनाने में सक्षम होंगे।
 
महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (तब अविभाजित) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ लिया और महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया।
 
पिछले साल जून में, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। इससे पार्टी में विभाजन हो गया और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार गिर गई। शिंदे ने भाजपा के समर्थन से 30 जून 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
 
राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और एकनाथ शिंदे की सरकार मजबूत हो रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के पास अब केवल 13-14 विधायक बचे हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी संख्या 5 विधायकों से भी कम हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments