Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव
, गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (14:31 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अज्ञात लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
 
रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अंतर्गत रायपुर रेलवे डिवीजन के दुर्ग और भिलाई नगर रेलवे स्टेशनों के मध्य अज्ञात लोगों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को नागपुर से बिलासपुर की ओर रवाना हुई थी। जब वह दुर्ग और भिलाई नगर स्टेशन के मध्य पहुंची तब कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे ई वन कोच की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
 
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और नागपुर (महाराष्ट्र) के बीच शुरू की गई देश की 6ठीं वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर से हरी झंडी दिखाई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इंदौर के निकट घाट पर 2 बसें भिड़ी, करीब 40 यात्री घायल