Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बेंगलुरू में रहस्यमयी आवाजों से दहशत, झटकों से घबराए लोग

बेंगलुरू में रहस्यमयी आवाजों से दहशत, झटकों से घबराए लोग
, बुधवार, 20 मई 2020 (17:42 IST)
कोरोना काल में बेंगलुरू में रहस्यमयी आवाज से दहशत फैल गई। खबरों के अनुसार शहर के पूर्वी इलाकों में अजीबोगरीब आवाजों से लोग हैरान हो गए। बेंगलुरु के लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बात को शेयर किया। ट्‍विटर पर #Bangalore #Earthquake  ट्रेंड करने लगा।

लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस क्षेत्र में तेज आवाज सुनाई दी थी, जबकि कुछ निवासियों ने कहा कि उन्होंने एक गरज भरी आवाज सुनी थी। कुछ लोगों ने कहा कि आवाज के साथ झटके भी आए। घरों की खिड़कियां भी 5 सेकंड तक हिलती रहीं।

लोगों का कहना है कि गड़गड़ाहट की आवाज इतनी तेज थी कि खिड़कियों में लगे शीशे के दरवाज हिल गए। इन रहस्यमयी आवाजों को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया अलग-अलग दावे किए। कुछ लोगों का कहना था कि यह भूकंप का झटका था। तो कुछ लोग इसे फाइटर जेट की आवाज बता रहे थे।

खबरों के अनुसार अजीबो-गरीब आवाज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, कल्याण नगर, एमजी रोड, मराठाहल्ली, सरजापुर, इलेक्ट्रानिक सिटी से लेकर हेब्बागोडी तक सुनी गई। मशहूर ब्लॉगर और शेफ नंदिता ने भी आवाज सुनने का दावा किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा- बेंगलुरु में यह आवाज कैसी थी? हालांकि एक यूजर का रिप्लाई करते हुए उन्होंने खुद इसका जवाब भी दिया। नंदिता ने कहा कि यह आवाज फाइटर जेट की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एजेंसियां इसकी जांच में जुट गईं। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर भास्कर राव के मुताबिक 100 नंबर पर किसी भी तरह के नुकसान या अनहोनी की खबर नहीं आई है। रहस्यमयी आवाज की जानकारी सोशल मीडिया से मिली।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र (केएसएनडीएमसी) के वैज्ञानिकों ने कहा कि वे अपने सिस्टम की जांच कर रहे हैं और वे आवाजों की कारणों का पता लगा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र ने साफ कर दिया है कि शहर में कोई भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Amphan cyclone live updates : तबाही का तूफान, ओडिशा के बालासोर और भद्रक में भारी बारिश, पेड़ धराशायी...