Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यूपी के फिरोजाबाद में आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Webdunia
बुधवार, 4 जुलाई 2018 (12:05 IST)
फिरोजाबाद। नगर के थाना उत्तर क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे एक सफेद अपाचे बाइक पर आए थे। घटना के बाद पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक आरएसएस का कार्यकर्ता था। घटना के बाद नगर विधायक एवं आरएसएस के कई नेता सुबह तक अस्पताल में रहे।
 
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र दयाल नगर के नगर गली नंबर 2 के निवासी 34 वर्षीय संदीप शर्मा मंगलवार रात जब खाना खाकर घर के बाहर गली में टहल रहे थे तभी अपाचे बाइक पर सवार 2 लोग उनके पास आए और उनके सीने में गोली दाग दी।
 
उन्होंने बताया कि परिजन के अनुसार आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि शर्मा आरएसएस में पर्यावरण महानगर प्रभारी थे, वहीं खबर सुनकर नगर विधायक मनीष असीजा, आरएसएस के रमाकांत उपाध्याय सहित काफी तादाद में आरएसएस एवं भाजपा के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे।
 
मध्यरात्रि में आईजी आगरा ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजन से बात की और पुलिस अधिकारियों को घटना के संबंध में जांच के निर्देश दिए। उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments