Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिहार में भाजपा नेता के भाई की हत्या

बिहार में भाजपा नेता के भाई की हत्या
भागलपुर , गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (11:00 IST)
भागलपुर। बिहार में भागलपुर में बुधवार देर रात सशस्त्र अपराधियों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला भाजपा उपाध्यक्ष पुलकित सिंह के भाई एवं नवगछिया मत्स्यजीवी सहयोगी समिति के मंत्री दरोगी सिंह तेतरी जीरोमाइल के निकट खड़े थे तभी अचानक तीन-चार अपराधी पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दरोगी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा उनका वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
सूत्रों ने बताया कि घायल चालक को गंभीर हालत में भागलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस सिलसिले में मृतक के परिजनों की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरियाई प्रायद्वीप में नहीं होगा युद्ध : मून