Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई पुलिस को मिला सोमालिया जैसे हमले से बचने की सलाह देने वाला संदेश

मुंबई पुलिस को मिला सोमालिया जैसे हमले से बचने की सलाह देने वाला संदेश
, शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (20:07 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस के यातायात हेल्पलाइन नंबर पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से एक 'व्हाट्सऐप' संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें उसे भारत में सोमालिया जैसे हमले से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये संदेश कहां से आए हैं।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यातायात हेल्पलाइन नंबर पर पिछले सप्ताह कई संदेश प्राप्त हुए थे, जिनमें शहर में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले जैसा एक और हमला किए जाने की धमकी दी गई थी।

अधिकारी ने बताया कि नए संदेश में कोई धमकी नहीं दी गई, लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये संदेश कहां से आए हैं। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु स्थित हयात होटल पर अल-शबाब समूह ने हाल में हमला किया था। बहरहाल, संदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इसमें अफ्रीकी देश में हुए किस हमले का जिक्र किया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Coronavirus : इंदौर संभाग में 2 माह में 5 कोरोना मरीजों की मौत, 2 लोगों ने नहीं लगवाई थी वैक्‍सीन