Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

AIMIM के नेता की मुंबई चलो रैली, किस बात को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

AIMIM के नेता की मुंबई चलो रैली, किस बात को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (00:07 IST)
रामगिरी महाराज और भाजपा नेता नितेश राणे के मुसलमानों को निशाना बनाने वाली कथित टिप्पणियों को लेकर भड़के असुदद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम के नेता ने मुंबई चलो का नारा दिया है। इस नारे के बाद महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से काफिला मुंबई की तरफ चल पड़ा। नारे लगाते एआईएमआईएम के नेता मुंबई की ओर चल पड़े। कोई बाइक पर तो कोई कार की छत पर सवार होकर चल दिया। 
 
1 सितंबर को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर और तोपखाना इलाकों में भाजपा नेता नितेश राणे द्वारा रामगिरी महाराज के समर्थन में आयोजित जनसभाओं के बाद विवाद बढ़ गया है। दोनों पर कार्रवाई को लेकर यह मार्च निकाला जा रहा है।
 
काफिले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पार्टी के नेता इम्तियाज जलील इस मार्च की अगुवाई कर रहे हैं। मुंबई में मौजूद वारिस पठान ने मोर्चा खोल रखा था। रैली के मुंबई पहुंचने के बाद सड़कों पर काफी भीड़ देखी गई और कई इलाकों में जाम तक लग गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दिल्ली में डेंगू का कहर, एक हफ्ते में 300 और मामले सामने आए, मलेरिया, चिकनगुनिया के मामलों में भी वृद्धि