Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टीएमसी नेता ने अपने लापता होने का किया खंडन, कहा- मैं दिल्ली में हूं

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (13:44 IST)
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने कहा कि वे कुछ निजी काम से दिल्ली पहुंचे हैं। उनका यह बयान तब आया है, जब कुछ घंटे पहले उनके परिवार ने दावा किया था कि वे सोमवार शाम से लापता हैं। रॉय ने पत्रकारों से कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए हैं लेकिन उनका कोई खास एजेंडा नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि मैं कई वर्षों तक संसद सदस्य रहा हूं। क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता? पहले भी मैं नियमित तौर पर दिल्ली आता रहता था। बहरहाल, रॉय ने अपने दिल्ली जाने की वजह नहीं बताई लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक वर्ग में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। पूर्व रेलमंत्री के बेटे सुभ्राग्शु रॉय ने यह कहते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता का सोमवार देर शाम से अता-पता नहीं है और वे लापता हैं।
 
रॉय पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के बाद 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था लेकिन वे नतीजों की घोषणा के करीब 1 माह बाद टीएमसी में लौट आए थे। टीएमसी में लौटने के बाद से ही वे जनता की नजरों से दूर रहे हैं। उन्होंने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments