Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

NIA की टीम ने सिवनी से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया

NIA की टीम ने सिवनी से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया
, रविवार, 12 मार्च 2023 (21:27 IST)
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों के चलते राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और स्थानीय पुलिस की टीम ने आज 2 आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से कुछ सामग्री भी मिली है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार संयुक्त टीम शनिवार की सुबह स्थानीय भगतसिंह और शहीद वार्ड में तीन स्थानों पर पहुंची। इन स्थानों से हार्डडिस्क, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कुछ आपत्तिजनक साहित्य बरामद किया गया है। बताया गया है कि दिल्ली में एनआईए के समक्ष वर्ष 2021 में दर्ज एक आपराधिक प्रकरण के सिलसिले में यह कार्रवाई की गयी है।
 
एनआईए की टीम दोनों संदिग्धों को अपने साथ ले गई है। इनके नाम शोएब और अब्दुल बताए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Jhanda Ji Mela 2023 : देहरादून के ऐतिहासिक झंडे मेले की आज से हुई शुरुआत