Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कर्नाटक में 5000 से ज्यादा Corona केस, अकेले बेंगलुरु में 4324

Webdunia
गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (19:39 IST)
बेंगलुरु। देश में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के बीच कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 5000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि अकेले बेंगलुरु में 4324 कोरोना केस आए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 5 हजार 31 मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.95 फीसदी हो गई है। हालांकि राज्य में गुरुवार को एक भी ओमिक्रोन का मामला सामने नहीं आया है। इस समय राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या 226 है। 
सरकार की चेतावनी : दूसरी ओर, कर्नाटक में कोविड-19 प्रतिबंध लागू होने के बावजूद कांग्रेस द्वारा पदयात्रा निकालने की अपनी योजना पर आगे बढ़ने के निर्णय के बीच राज्य के गृहमंत्री अरग ज्ञानेंद्र ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने कावेरी नदी पर मेकेदातू परियोजना लागू करने की मांग पर बल देने के लिए नौ से 19 जनवरी तक पदयात्रा निकालने का निर्णय किया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने एक बार फिर दोहराया है कि वे पदयात्रा करने के फैसले पर आगे बढ़ेंगे। इन नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया तो वे जेल जाने को भी तैयार हैं।
कांग्रेस की पदयात्रा मेकेदातू से 100 किलोमीटर दूर बेंगलुरु तक होगी। मेकेदातू परियोजना का पड़ोसी राज्य तमिलनाडु विरोध कर रहा है। ज्ञानेंद्र ने कहा कि इस समय राज्य महामारी से जूझ रहा है, लेकिन कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की तरह बर्ताव नहीं कर रही है। कैसा बर्ताव करना है, यह मैंने उन पर ही छोड़ दिया है, जनता देख रही है।
 
वहीं, कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने भी कहा कि कांग्रेस सामाजिक दूरी और मास्क समेत अन्य कोविड संबंधी नियमों का पालन करते हुए पदयात्रा के निर्णय पर आगे बढ़ेगी। सरकार से अनुमति नहीं मिलने के सवाल पर सिद्धारमैया ने कहा कि हम अनुमति नहीं लेगें और पदयात्रा निकालेंगे, लेकिन हम नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे....उन्हें कार्रवाई करने दीजिए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments