Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Maharashtra : नागपुर में महाशिवरात्रि पर फलाहार खाने से 50 से ज्‍यादा लोग बीमार

Maharashtra : नागपुर में महाशिवरात्रि पर फलाहार खाने से 50 से ज्‍यादा लोग बीमार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नागपुर , रविवार, 10 मार्च 2024 (13:08 IST)
More than 50 people fall ill after eating fruit food in Nagpur : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 50 से अधिक लोग 'महाशिवरात्रि' के दौरान व्रत का खाना खाकर बीमार पड़ गए। इसे खाने के बाद उन्हें पेट दर्द और मितली की शिकायत हुई। ये लोग जिले के कामठी और नागपुर शहर के कुछ इलाकों के रहने वाले हैं। इन लोगों ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर व्रत रखा था।
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ये लोग जिले के कामठी और नागपुर शहर के कुछ इलाकों के रहने वाले हैं। इन लोगों ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर व्रत रखा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कामठी इलाके के कुछ लोगों ने व्रत के लिए बनाया गया ‘फलाहार’ दुकानों तथा सड़क किनारे की गुमटियों से खरीदा था और इसे खाने के बाद उन्हें पेट दर्द और मितली की शिकायत हुई।
 
एक परिवार के 7 सदस्य बीमार : धंतोली पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि शहर के गणेश नगर इलाके में शुक्रवार को सिंघाड़े के आटे से बनी ‘जलेबी’ (मिठाई) और अन्य खाद्य पदार्थ खाने के बाद एक परिवार के सात सदस्य बीमार हो गए। उन्होंने बताया कि इतवारी इलाके का एक कपड़ा व्यापारी शुक्रवार को एक धार्मिक स्थल से मिला ‘प्रसाद’ खाने के बाद बीमार पड़ गया।
 
बीमार हुए सभी लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया : इसी प्रकार नागपुर के वर्धमान नगर इलाके का एक व्यक्ति शुक्रवार देर रात खाना खाने के बाद बीमार पड़ गया, वहीं राणा प्रताप नगर की एक बुजुर्ग महिला ‘कढ़ी’ खाने के बाद बीमार हो गई। उन्होंने बताया कि बीमार हुए सभी लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से अधिकतम लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
 
दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए : पुलिस उपायुक्त (जोन पांच) निकेतन कदम ने कहा कि पुलिस ने कामठी में कुछ दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग को भेजा जाएगा। (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Live : आजमगढ़ में मोदी बोले, यूपी की पहचान विकास और कानून व्यवस्था से