Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजस्थान में सियासी घमासान, गुजरात गए भाजपा के 12 से अधिक विधायक

Webdunia
शनिवार, 8 अगस्त 2020 (17:14 IST)
जयपुर। राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी के दर्जनभर विधायक गुजरात चले गए हैं। हालांकि पार्टी के नेताओं ने अपने विधायकों को किसी एक जगह जगह रखकर 'बाड़ेबंदी' करने जैसी किसी स्थिति से इनकार किया है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, भाजपा के 12 से अधिक विधायक गुजरात गए हैं।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी विधायकों को जानकारी है कि जल्द ही विधायक दल की बैठक होने वाली है, और सभी उसमें शामिल होंगे। पूनियां के अनुसार बाड़ाबंदी का शब्द कांग्रेस के लिए ही उचित है।

उन्होंने कहा, भाजपा के 12 लोग या कुछ लोग कहीं घूमने चले गए तो वह इतना बड़ा मुद्दा हो गया?उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की मौजूदा सरकार के लोग सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर भाजपा विधायकों के बारे में अफवाह और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमारा विधायक दल पूरी तरह से एक है। हमारा किसी पर अविश्वास नहीं है, सबलोग एकजुट हैं।

वहीं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, भाजपा के अगर पांच-दस विधायक साथ मिलकर कहीं घूमने चले गए हैं तो उसे बाड़ाबंदी की संज्ञा नहीं दी जा सकती। भाजपा बाड़ाबंदी की संस्कृति से दूर रहने वाली पार्टी है, उस पर ऐसे आरोप निराधार हैं। हालांकि राठौड़ ने विधायकों के बाहर जाने की जानकारी होने से इनकार किया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से होना है। कांग्रेस के अशोक गहलोत खेमे के विधायक और सरकार का साथ देने वाले अन्य विधायक जैसलमेर के एक होटल में रुके हैं, वहीं पार्टी से बागी हुए सचिन पायलट खेमे के 18 विधायकों के हरियाणा में होने की सूचना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments