Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बंगाल में पुचका खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, विभिन्न अस्पतालों में कराया भर्ती

बंगाल में पुचका खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, विभिन्न अस्पतालों में कराया भर्ती
, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (11:30 IST)
हुगली (प. बंगाल)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पुचका (पानीपुरी) खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हुगली के पोलवा-सुगंधा ग्राम पंचायत इलाके के दोगाछिया गांव की है। घटनास्थल पर स्वास्थ्य विभाग की स्पेशल टीम पहुंची है।
 
हुगली में पुचका खाने से दस्त और पेट में शिकायत के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव के रहने वाले संजय बारी ने बताया कि बीमार हुए लोगों ने गांव के ही हेमंत नाम के एक पुचका वाले की दुकान से पुचके खाए थे।
 
उसके बाद एक के बाद एक लगभग 100 से ज्यादा लोगों को पहले पेट में दर्द और फिर उल्टी व पाखाने की शिकायत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर एक के बाद एक करके गांव वालों को पहले पोलवा के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हर घर तिरंगा अभियान : उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के बयान पर क्यों मचा बवाल?