Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Gujarat : गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से 60 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Webdunia
रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (22:10 IST)
गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया। पुल टूटने से 400 से ज्यादा लोग नदी में गिर गए। 4 दिन पहले ही पुल की मरम्मत की गई थी। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबरों के मुताबिक हादसे के समय पुल पर बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की है। मुख्यमंत्री पटेल ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर मौजूद गुजरात के पंचायत मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा कि घटना में 60 लोगों की मृत्यु हुई है। बचाव कार्य जारी है। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या 80 बताई जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं। गुजरात के गृह राज्य मंत्री व अन्य अधिकारियों से बात की। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है, NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुंच रही है। घायलों के तुरंत उपचार के निर्देश दिए हैं।

काफी पुराना है पुल : मच्छु नदी पर बने इस पुल का इतिहास काफी पुराना है। उत्तराखंड में गंगा नदी पर बने राम और लक्ष्मण झूला की तरह यह भी संस्पेंशन वाला पुल है। इस कारण से उस पर चलने से वे ऊपर-नीचे की ओर हिलते हैं। मोरबी पुल भी इसी तरह का बना हुआ था। इस कारण से वहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते थे। रविवार शाम को जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय भी पुल पर लगभग 400-500 लोग मौजूद थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी का भार पुल सहन नहीं कर सका और बीच से टूटकर नदी में समा गया। इसमें पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर मुआवजे का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों 2 लाख और घायलों को 50-50 हजार के मुआवजे की घोषणा की गई।

मीडिया खबरों के मुताबिक केबल ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। इसी महीने दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को आम लोगों के लिए खोला गया था।

हादसे के बाद आरोप-प्रत्यारोप : हादसे के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि पुल हादसे ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है, वहीं कांग्रेस ने कहा कि चुनाव की जल्दबाजी में पुल को खोला गया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

live : मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, ट्रेन में सवार होने के लिए उमड़ी थी भीड़

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

આગળનો લેખ
Show comments